Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Dec, 2017 10:00 AM
गांव लहरी निकट सीगो रजबाहे में आज सुबह दरार पडऩे के कारण किसानों की करीब 60 एकड़ गेहूं की फसल बिल्कुल नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो के गांव लहरी के पास से गुजरते सीगो रजबाहे में आज सुबह दरार पडऩे से किसानों द्वारा की बीजी की गई गेहूं की...
तलवंडी साबो (मुनीश): गांव लहरी निकट सीगो रजबाहे में आज सुबह दरार पडऩे के कारण किसानों की करीब 60 एकड़ गेहूं की फसल बिल्कुल नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो के गांव लहरी के पास से गुजरते सीगो रजबाहे में आज सुबह दरार पडऩे से किसानों द्वारा की बीजी की गई गेहूं की फसल में पानी भर गया। किसानों ने आरोप लगाया कि जब से यह रजबाहा पक्का किया है तभी से करीब 7 बार इसमें दरार पड़ गई है।
किसान माला सिंह, जीत सिंह, कुलवंत सिंह ने बताया कि दरार पडऩे से उनकी गेहूं की फसल बिल्कुल खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि गेहूं में भरा पानी न ही निकलना है और न ही सूखना है।भाकियू लक्खोवाल के जिला महासचिव सरूप सिंह सिद्धू ने कहा कि नहरी विभाग की अनदेखी के कारण लगातार किसानों का नुक्सान हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि रजबाहे में दरार पडऩे के कारण हुए किसानों के नुक्सान का मुआवजा दिया जाए।