Edited By swetha,Updated: 18 Jul, 2018 02:31 PM
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना को उनका परिवार माफ करने के लिए तैयार है, लेकिन उनकी भी एक शर्त है। उनकी मांग है कि राजोआणा खालिस्तान का समर्थन छोड़कर भारतीय संविधान में विश्वास करने के लिए जब हामी भर दें तो वह भी...
पटियालाःपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना को उनका परिवार माफ करने के लिए तैयार है, लेकिन उनकी भी एक शर्त है। उनकी मांग है कि राजोआणा खालिस्तान का समर्थन छोड़कर भारतीय संविधान में विश्वास करने के लिए जब हामी भर दें तो वह भी उन्हें माफ कर देंगे।
बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि 31 अगस्त, 1995 को हुए बम ब्लास्ट में बेअंत के साथ 16 अन्य परिवार के सदस्य मारे गए थे। वह सभी राजोआना के केस को लेकर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। हालांकि, यह तब होगा जब राजोआना यह स्वीकार करेगा कि उसने जो किया, वह गलत था।
शायद यह पहली बार है जब बिट्टू ने राजोआना को माफ करने की बात कही है। उनका मानते हैं कि राजोआना शायद ही कभी खालिस्तान का समर्थन करना छोड़े। लुधियाना से सांसद बिट्टू का यह बयान उस समय सामने आया है जब राजोआना ने पटियाला की सेंट्रल जेल में सजा माफी के लिए भूख हड़ताल पर है। उसे फांसी की सजा दी गई थी, लेकिन माफी के लिए उसने राष्ट्रपति के यहां 2012 में पटिशन दायर की थी ,जो अभी तक पेंडिंग है। इसी बात को लेकर वह भूख हड़ताल पर बैठा है।
इधर शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कहा है कि वे अपना एक दल गृह मंत्री राजनाथ से मिलने के लिए भेजेंगे और उनसे अनुरोध किया जाएगा कि राजोआना की मर्सी पटिशन का निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वह अगले लोकसभा सत्र में उठाएंगे और गृहमंत्री से जवाब मांगेगें। पी.एम. मोदी को भी जवाब देना होगा कि वह देश के साथ खड़े हैं या अलगाववादियों के साथ।