Edited By Sonia Goswami,Updated: 25 Apr, 2018 10:23 AM
जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज प्रातःकाल तकरीबन 7.30 बजे केंद्रीय जेल पटियाला में औचक छापामारी की।
पटियाला (बलजिन्दर): जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज प्रातःकाल तकरीबन 7.30 बजे केंद्रीय जेल पटियाला में औचक छापामारी की। जेल मंत्री रंधावा ने यहां कैदियों को दिए जाने वाले खाने की चैकिंग से लेकर रिकार्ड और अन्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की। रंधावा ने सुबह का नाश्ता भी कैदियों के साथ ही खाया।