Edited By Tania pathak,Updated: 30 Aug, 2021 03:03 PM
बीते दिनों सुखबीर सिंह बादल पर जूता फेंकने वाले बूटा सिंह को आज जेल से रिहा कर दिया गया है। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद भी उनके तेवर नहीं बदले है। उन्होंने साफ़ कहा कि वह आज.....
चंडीगढ़: बीते दिनों सुखबीर सिंह बादल पर जूता फेंकने वाले बूटा सिंह को आज जेल से जमानत मिल गई है। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद भी उनके तेवर नहीं बदले है। उन्होंने साफ़ कहा कि वह आज भी इस बात से पीछे नहीं हटेंगे कि उन्होंने सुखबीर सिंह बादल पर जूता फेंका। सुखबीर सिंह बादल उस समय झूठ बोल रहे थे, जिसको सुन उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने जूता फेंक दिया। फिलहाल इस घटना के बावजूद शिरोमणि अकाली दल की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन फिर भी बूटा सिंह को एक दिन के लिए जेल में रखा गया था। जिसके बाद आज उन्हें रिहा कर दिया गया है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here