Edited By Vatika,Updated: 09 Jan, 2020 08:52 AM
शहर में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) की बसों में अब सफर करना और महंगा हो जाएगा, क्योंकि यू.टी. प्रशासन ने लोकल व लांग रूट दोनों ए.सी. और नॉन ए.सी. बसों के किराए में 5 प्रतिशत बढ़ौतरी की अप्रूवल दे दी है।
चंडीगढ़(राजिंद्र): शहर में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) की बसों में अब सफर करना और महंगा हो जाएगा, क्योंकि यू.टी. प्रशासन ने लोकल व लांग रूट दोनों ए.सी. और नॉन ए.सी. बसों के किराए में 5 प्रतिशत बढ़ौतरी की अप्रूवल दे दी है।
जी.एस.टी. को न्यूट्रैलाइज करने के लिए ही ये फैसला लिया गया है। प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर की ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग में इसका फैसला लिया गया है। मीटिंग में सैके्रटरी ट्रांसपोर्ट ए.के. सिंगला भी मौजूद थे।