किसानों के मुरझाएं चेहरे: मंडियों में पहुंची बंपर फसल से सब्जियों के दामों में बड़ी गिरावट !

Edited By Tania pathak,Updated: 23 Dec, 2020 09:42 AM

bumper crop reaches mandis vegetable prices drastically

मौसमी सब्जियां ही नहीं बल्कि पालक, धनिया, मेथी आदि फसलों का भी उम्मीद के मुताबिक मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

जालंधर (पुनीत): सब्जियों के दामों में बड़ी गिरावट आई है जिसके चलते किसानों के चेहरे मुरझा चुके हैं क्योंकि करीब एक माह पहले जिस रेट पर सब्जियां बिक रही थीं अब उसके मुकाबले 20 पैसे में माल बिक रहा है जिसके चलते लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि किसानों के धरने के चलते दिल्ली तक सब्जियां नहीं पहुंच पा रहीं। इस वजह से पंजाब व अन्य पड़ोसी राज्यों की मंडियों में सब्जियों की बंपर फसल पहुंच चुकी है जिसके चलते किसानों को दोहरी मार पड़ रही है।

मौसमी सब्जियां ही नहीं बल्कि पालक, धनिया, मेथी आदि फसलों का भी उम्मीद के मुताबिक मूल्य नहीं मिल पा रहा है। फूलगोभी, गाजर की बात की जाए तो पिछले माह इन सब्जियों के मंडियों में दाम 30 रुपए किलो तक थे जबकि अब मंडियों में यह दाम 2 से 3 रुपए के करीब पहुंच चुके हैं। होलसेल वाले इसके 5 से 6 रुपए के करीब वसूल कर रहे हैं जबकि रिटेलर इसे 10 से 12 रुपए में बेच रहा है।

किसानों का कहना है कि बेहद कम दाम मिलने से वह खड़ी फसल की जुताई करने को मजबूर हैं क्योंकि फसल को निकाल कर उसे मंडी तक पहुंचने में जो लागत आ रही है, उससे अच्छा यही है कि वह खड़ी फसल में ही जुताई कर दें। 

इस क्रम में पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों में कई किसानों ने अपनी फसलों पर हल चला दिया है। एक किसान ने बताया कि उसने कई एकड़ में मूली की फसल लगाई थी लेकिन खुले बाजार में कोई खरीदार नहीं आया। इसके चलते उक्त किसान को थोक दरों के साथ समझौता करना पड़ा क्योंकि फसल को डम्प 
करना आसान नहीं है। मूली के दाम होलसेल में 5 से 6 रुपए हैं जबकि रिटेल में यह 10 रुपए किलो बिक रही है।

सब्जियां           होलसेल     रिटेल (रेट)

गोभी  -             4.5              10-12

आलू     -           10-12           20-25

मूली   -              5-6               10-12

गाजर  -           12-14         20-25

शलगम -          7-8             15-20

बैंगन    -          10-12          15-20

अदरक  -          40-50        70-80

लहसुन  -        100-120      140-150

टमाटर  -           20              25-35

हरी मिर्च  -         30-35        50-55

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!