रिवॉल्वर साफ करते समय चल गयी गोली, सीधा सिर पर लगने से हुई दर्दनाक मौत

Edited By Tania pathak,Updated: 09 Sep, 2020 06:31 PM

bullet fired while cleaning revolver painful death

गुरपाल सिंह 42 वर्ष बीती शाम को अपने घर में अपना रिवाल्वर साफ़ कर रहा था कि अचानक रिवाल्वर उसके हाथों फ़र्श पर गिर पड़ी। फर्श पर गिरने से...

सुनाम (बांसल): थाना चीमा अधीन पड़ते गाँव शेरों में एक किसान अपना रिवाल्वर साफ करते वक्त अचानक गोली चलने के कारण मौत हो गई। मृतक की पत्नी अवतार कौर से मिली जानकारी अनुसार गुरपाल सिंह 42 वर्ष बीती शाम को अपने घर में अपना रिवाल्वर साफ़ कर रहा था कि अचानक रिवाल्वर उसके हाथों फ़र्श पर गिर पड़ी। फर्श पर गिरने से रिवाल्वर में से गोली चल गई जोकि उसके सिर पर लगी। अति गंभीर हालत में उसे डॉक्टरी सहायता के लिए सिविल अस्पताल सुनाम में ले जाया जा रहा था परंतु उसने अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया। 

मृतक अपने पीछे एक बेटा, बेटी और पत्नी छोड़ गया है। इस संबंधी चीमा पुलिस की तरफ से मृतक की पत्नी अवतार कौर के बयानों के आधार पर आगे वाली कार्यवाही अमल में लाई जा रही है और सिविल अस्पताल सुनाम में मृतक देह का डॉक्टरी मुआयना किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!