Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Sep, 2020 05:40 PM
मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कमलप्रीत सिंह (उर्फ प्रीत बलाडेवाला) पुत्र गोबिन्द सिंह निवासी वार्ड नंबर 4
बुढलाडा(बासल): स्थानीय शहर के नौजवान और मशहूर पंजाबी गायक प्रीत बलाडेवाले का कैनेडा के शहर टोरांटो में कत्ल करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कमलप्रीत सिंह (उर्फ प्रीत बलाडेवाला) पुत्र गोबिन्द सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 पुराना काफी लंबे समय से कैनेडा के शहर टोरांटो में रह रहा था। कल सुबह 7 बजे अपने ट्रकों की देखभाल करते समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी। परिवार को यह सूचना टोरांटो की पुलिस और मृतक के मामा ने दी। कत्ल के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया।
मृतक मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का लिखा हुआ गीत दिल दियां गल्लां भी गा चुका है। इसके इलावा कमलप्रीत ने अपना लिखा हुआ गीत 'माफिया मुंडीर' भी गाया था। कमलप्रीत के इन दोनों गीतों को काफी पसंद किया गया।
जैसे ही शहर में कमलप्रीत की मौत की खबर पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के चाचा के लड़के दलजीत दर्शी ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच के बाद लाश परिवार को सौंपने के लिए कहा है, जिस पर कुछ दिन लग सकते हैं। इस दुखदाई घटना पर हलका विधायक प्रिंसीपल बुद्ध राम, पूर्व विधायक मंगत राय बांसल, जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रधान डा. मनोज मंजू बांसल आदि ने परिवार के साथ दुख का प्रकटावा किया है।