BSNL कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर, ये रखी मांगें

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Jul, 2021 06:11 PM

bsnl employees sit on hunger strike put these demands

रोष प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कामरेड बलविंदर सिंह, कामरेड एस.पी. सिंह, कामरेड अवतार सिंह झांडे.....

लुधियाना(सलूजा): लंबे समय से मांगों को अनदेखा किए जाने को लेकर ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशन ऑफ बी.एस.एन.एल. के आह्वान पर आज कर्मचारी यहां के स्थानीय जी.एम.टी. ऑफिस भारत नगर चौंक के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने केन्द्र सरकार व विभाग की मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। 

रोष प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कामरेड बलविंदर सिंह, कामरेड एस.पी. सिंह, कामरेड अवतार सिंह झांडे, विपन कुमार व हरजिंदर सिंह ने कहा कि बी.एस.एन.एल. विभाग को आज विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उसके लिए सीधे तौर पर सरकार व विभाग ही मैनेजमेंट ही जिम्मेवार है। आज हालात ये है कि कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह और पैंशन नहीं मिलती। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने मांगों को पूरा न किया तो फिर ये आंदोलन किसी भी हद तक जा सकता है। 

क्या हैं कर्मचारियों की मांगें

  • बी.एस.एन.एल. को तुरंत 4जी शुरू करने की अुनमति दी जाए और 5जी हेतु तैयारी की जाए।
  • डीओटी बी.एस.एन.एल. को बकाया 39000 करोड़ रूपए का भुगतान करे।
  • उपकरण खरीदने की अनुमति दी जाए। 
  • तीसरा वेतन संशोधन व पेंशन संशोधन लागू किया जाए। 
  • मोबाइल उपकरणों की खरीद के मामले में भेदभाव न किया जाए।
  • सीधे भर्ती किए कर्मचारियों को 30 फीसदी अधिवर्षता लाभ लागू करें। 
  • हर माह की अंतिम तिथि को वेतन देना यकीनी किया जाए।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!