बी.एस.एफ. को मिली बड़ी सफलता, भारत-पाक सरहद से करोड़ों की हेरोइन बरामद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 30 Aug, 2020 12:14 PM

bsf recover heroin worth crores from indo pak border

त्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बी.एस.एफ. के जवानों ने आज सुबह चलाए सर्च ऑपरेशन दौरान एक किसान के खेतों में.........

फाजिल्का(नागपाल, लीलाधर): बी.एस.एफ. की 181 बटालियन के अधिकारी ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए फाजिल्का सैक्टर में 14.790 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। पकड़ी गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 74 करोड़ रुपए है। यह हेरोइन फाजिल्का सैक्टर में भारत-पाक सरहद की खानपुर चैक पोस्ट के नजदीक आज सुबह पकड़ी गई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बी.एस.एफ. के जवानों ने आज सुबह चलाए सर्च ऑपरेशन दौरान एक किसान के खेतों में कांटेदार तार के नजदीक दबे हुए 14 पैकेट बरामद किए। यह हेरोइन पीली एडेसिव टेप के साथ लपेटी हुई थी। बी.एस.एफ. के चौकन्ने रक्षकों ने पाकिस्तानी समगलरों द्वारा भेजी गई हेरोइन पकड़ कर उनकी बुरी कोशिशों को झटका दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!