Edited By Vaneet,Updated: 20 May, 2019 10:16 PM
भारत-पाक सीमा के प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते एक व्यक्ति को बी.एस.एफ. ने काबू किया। ...
तरनतारन(रमन): भारत-पाक सीमा के प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते एक व्यक्ति को बी.एस.एफ. ने काबू किया।
बी.एस.एफ. की 77वीं बटालियन के इंस्पैक्टर अजीत सिंह ने बताया कि मुठियांवाला के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में शाम साढ़े 5 बजे मोहन उर्फ रामू पुत्र रामानंद निवासी छपरा बिहार को घूमते देख काबू किया गया। थाना सदर पट्टी की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।