भयानक हादसे में 2 भाइयों की मौ/त, परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल

Edited By Kalash,Updated: 06 Nov, 2024 05:06 PM

brothers died in accident

फाजिल्का में भयानक हादसे में 2 भाइयों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेतों से वापिस आ रहे थे।

फाजिल्का : फाजिल्का में भयानक हादसे में 2 भाइयों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेतों से वापिस आ रहे थे। दोनों मृतकों की पहचान राजेश कुमार (33) और वरिंदर कुमार (23) के रूप में हुई है।   

जानकारी देते हुए मृतक राजेश कुमार के भाई सुधीर कुमार और गांव खोइयावाली ढाब के सरपंच नीरज कुमार ने बताया कि दिवाली वाले दिन 1 नवंबर की शाम को राजेश और वरिंदर खेत से घर वापिस आ रहे थे। इस दौरान गांव शतीरवाला के पास सेमनाले के पास दोनों के साथ हादसा हो गया।  

उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद उन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में रखा गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जा रही है।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!