साले ने कृपाण से जीजा का किया कत्ल

Edited By Des raj,Updated: 08 Sep, 2018 01:00 AM

brother in law killed sister in law with saber

एस.एस.पी. स्वप्न शर्मा के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने 6 सितम्बर, 2018 की शाम को जगदीप सिंह निवासी गांव बेगमपुर थाना सदर रूपनगर के हुए कत्लकांड की गुत्थी 12 घंटे में सुलझाने में सफलता प्राप्त की है।

रूपनगर (विजय, शर्मा): एस.एस.पी. स्वप्न शर्मा के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने 6 सितम्बर, 2018 की शाम को जगदीप सिंह निवासी गांव बेगमपुर थाना सदर रूपनगर के हुए कत्लकांड की गुत्थी 12 घंटे में सुलझाने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान (जांच) बलविन्द्र सिंह रंधावा ने बताया कि 6 सितम्बर को वक्त करीब 9 बजे रात्रि पुलिस को सूचना मिली थी कि बेगमपुर गांव में एक नौजवान जगदीप सिंह पुत्र मंगा सिंह (28) की लहूलुहान लाश उसकी करियाने की दुकान के अंदर पड़ी है। सूचना मिलने पर डी.एस.पी. गुरविन्द्र सिंह तथा इंस्पैक्टर राजपाल सिंह गिल मुख्य थाना अधिकारी थाना सदर रूपनगर मौके पर पहुंचे तथा मृतक जगदीप सिंह के पिता मंगा सिंह के बयानों पर मुकद्दमा थाना सदर में दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी।

तफ्तीश के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक जगदीप सिंह का प्रेम विवाह/कोर्ट मैरिज अपने ही गांव बेगमपुर की लड़की सुखविन्द्र कौर पुत्री कुलवंत सिंह के साथ हुआ था जो विवाह के बाद 2 साल गांव व शहर से कहीं दूर रहे क्योंकि लड़की के घरवाले इस विवाह से पूर्ण तौर पर सहमत नहीं थे। फिर 2 साल बाद ये दोनों जगदीप सिंह के घर गांव में रहने लग पड़े। जब जगदीप सिंह उर्फ मनी अपने ससुराल घर के निकट से निकलता तो रास्ते में कहीं भी उसके साले दिखते तो उनके साथ गाली-गलौच किए जाने से वे दुखी थे।

यह बात सुखविन्द्र कौर के भाई हरदीप सिंह को अच्छी नहीं लगती थी तथा वे मौके की इंतजार में थे। 6 सितम्बर की शाम को हरदीप सिंह ने सुखदर्शन सिंह उर्फ गोला पुत्र नेकराम निवासी बेगमपुरा तथा जसवीर सिंह उर्फ मि_ू पुत्र अमरजीत सिंह के साथ बात करके मौके पर जगदीप सिंह की करियाने की दुकान पर जाकर शटर गिराकर उस पर कृपाणों से हमला करके उसे मार दिया। वारदात के बाद आरोपी हरदीप सिंह, सुखदर्शन सिंह तथा जसवीर सिंह आदि को 7 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया जिन्होंने पूछताछ के दौरान स्पष्ट किया कि वारदात को उनके द्वारा अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से और पूछताछ जारी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!