मंडप में दूल्हे का चेहरा देख बेहोश हुई दुल्हन, सेहरा उठाते ही खुला राज

Edited By Vatika,Updated: 17 Jul, 2019 04:34 PM

bride refuse to marry with her groom

यहां के जगजीतपुर में एक विवाह समारोह के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब दूल्हे का चेहरा देखते ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और मंडप से ही बारात को वापिस भेज दिया।

फगवाड़ाः यहां के जगजीतपुर में एक विवाह समारोह के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब दूल्हे का चेहरा देखते ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और मंडप से ही बारात को वापिस भेज दिया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार  गांव जगजीतपुर की एक लड़की का विवाह होशियारपुर के मुकेरियां के एक नौजवान के साथ तय हुआ था। सात फेरों के लिए लड़की दुल्हन के रूप में तैयार होकर मंडप तक पहुंची ही थी। इसी दौरान उसने फोटो खिंचवा रहे दूल्हे का चेहरा देख लिया और वह बेहोश हो गई। होश में आते ही दुल्हन ने तुरंत शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन का तर्क था कि दूल्हे की उम्र अधिक है और वह उसके साथ खुश नहीं रह सकती। गांववासियों सहित बारात के साथ आए रिश्तेदारों ने लड़की पक्ष को मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन अपनी ज़िद्द पर डटी रही।
PunjabKesari
दुल्हन ने कहा कि जिस लड़के की तस्वीर को देख कर उसने शादी के लिए हां की थी, यह वो  नहीं है। इसके बाद गांववासी भी लड़की के हक में आ गए और उसे अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद जहां दूल्हे पक्ष की तरफ से इसकी शिकायत रावलपिंडी पुलिस को दी गई है, वहीं लड़की पक्ष की तरफ से भी लड़के वालों के खिलाफ धोखाधड़ी करने की बात कह कर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!