Edited By Vatika,Updated: 25 Jan, 2019 10:19 AM
श्री मुक्तसर साहिब के गांधी चौक में शादी के लिए पार्लर पर तैयार होने के लिए आई लड़की का 6 हथियारबंद लड़कों ने फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया।
श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): श्री मुक्तसर साहिब के गांधी चौक में शादी के लिए पार्लर पर तैयार होने के लिए आई लड़की का 6 हथियारबंद लड़कों ने फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया।
जानकारी के अनुसार गांव चक्क पाली वाला की लड़की का विवाह शुक्रवार को होना था। सुबह 6 बजे अपनेी बहन और भाईयों के साथ गांधी चौक स्थित पार्लर में तैयार होने के लिए पहुंची। इसी बीच उसके भाई-बहन उसे पार्लर में छोड़कर बाजार किसी काम के लिए चले गए।
इसी बात का फायदा उठाते हुए करीब 6 बजकर 17 मिनट पर 6 हथियारबंद लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई। वहीं सूचना मिलते ही एस.एच.ओ अशोक कुमार ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।