Edited By Vaneet,Updated: 13 Jul, 2019 03:58 PM
निकाय मंत्री ब्रह्म महिंद्रा अब प्रॉपर्टी टैक्स से राज्य के खाली खजाने को भरेंगे। ....
लुधियाना(नरिन्दर): निकाय मंत्री ब्रह्म महिंद्रा अब प्रॉपर्टी टैक्स से राज्य के खाली खजाने को भरेंगे। वास्तव में शनिवार को लुधियाना इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के नए बने चेयरमैन रमन सुब्रामणियम ने अपना कार्यभार संभाल लिया और इस मौके कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा भी पहुंचे हुए थे। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत करते कहा कि कांग्रेस की तरफ से राज्य का विकास किया जा रहा है और टैक्सों के साथ ही खाली खजाने को भरा जाएगा।
इस मौके पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एस.जी.पी.सी. की तरफ से दिए न्योते पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने सीवरेज व्यवस्था को ठीक करने का भरोसा भी दिया। ब्रह्म महिंद्रा ने कहा कि शहर को ठीक करने के लिए उनकी तरफ से अफसरों और आधिकारियों को हिदायतें दे दी गई है।