Edited By Vaneet,Updated: 17 Apr, 2018 10:04 PM
तलवंडी भाई में वार्ड नं-5 में एक नाबालिग लड़की ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। जानकारी देते लड़की के पिता जगजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार प...
तलवंडी भाई(पाल): तलवंडी भाई वार्ड नं-5 में एक नाबालिग लड़की ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। जानकारी देते लड़की के पिता जगजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार प्रात: काल उसकी लड़की रजनी बाला ने अपने चाचे के कमरे में जा कर पंखे के साथ फंदा लगा लिया। उसने बताया कि कमरे के अंदर से रजनी ने चिटकनी लगाई हुई थी जब परिवार वालों को पता लगा तो उन्होंने कमरे में लगी खिड़की तोड़ कर कमरे अंदर दाखिल हुए और पंखे के साथ लटक रही लड़की को नीचे उतारा परन्तु तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
लड़ती के पिता ने आरोप लगाया कि गांव साधूवाला निवासी दविन्दर सिंह पुत्र रणजीत सिंह के उसकी लड़की के साथ प्रेम सम्बन्ध थे और दविन्दर सिंह ने उसकी लड़की को विवाह करवाने का झांसा दिया था परन्तु अब लड़के की तरफ से विवाह से इन्कार करने पर उसकी लड़की ने यह कदम उठाया है। घटना की सूचना मिलने उपरांत डी.एस.पी. जसवंत सिंह धामी, थाना प्रमुख अमनदीप सिंह ने पहुंच कर लाश को कब्जे में लिया तथा लड़की के पिता के बयानों पर दविन्दर सिंह पुत्र रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।