Edited By Mohit,Updated: 22 Feb, 2019 10:48 PM
पुलिस जिला खन्ना के गांव इकोलाहा के रहने वाले नौजवान परमिंदर सिंह ग्रेवाल (29) की अमेरिका के कैलेफोर्निया सूबे के शहर हेवर्ड में गत दिनों पहले दिमाग की नाड़ी फटने से मौत हो गई। सांसद भगवंत मान के प्रयासों से परिवार के..........
खन्ना (सुनील): पुलिस जिला खन्ना के गांव इकोलाहा के रहने वाले नौजवान परमिंदर सिंह ग्रेवाल (29) की अमेरिका के कैलेफोर्निया सूबे के शहर हेवर्ड में गत दिनों पहले दिमाग की नाड़ी फटने से मौत हो गई। सांसद भगवंत मान के प्रयासों से परिवार के लोगों ने परमिंदर की लाश को भारत लाया और फिर दिल्ली से बीती रात को लाश गांव में लाई गई।
इस मौत से गांव में शोक की लहर है। वहीं आज गांव में परमिंदर का अंतिम संस्कार कर दियागया। पूर्व सरपंच तेजिंदर सिंह तथा मृतक के परिजन रंजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि परमिंदर करीब चार साल पहले अमेरिका गया था। 31 जनवरी 2019 को उसकी दिमाग की नाड़ी फटने से मौत हो गई।