पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को 24 घंटे में किया हल, 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 04 Aug, 2024 10:53 AM

blind murder case solve

जिला पुलिस ने ग्राम खैरड़ रावल बसी थाना माहिलपुर में अंधे कत्ल की घटना को 24 घंटे में ट्रेस करने में सफलता हासिल की है।

होशियारपुर (राकेश): जिला पुलिस ने ग्राम खैरड़ रावल बसी थाना माहिलपुर में अंधे कत्ल की घटना को 24 घंटे में ट्रेस करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में एस.एस.पी. सुरेंद्र लांबा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 2 अगस्त को घर में अकेले रह रहे एक व्यक्ति हरमेश लाल पुत्र राम लुभाया निवासी खैरड़ रावल बसी थाना माहिलपुर का अंधा कत्ल हुआ था। इस पर थाना माहिलपुर में मुकदमा नंबर 151 दिनांक 2 अगस्त 2024 को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया था।

एस.एस.पी. सुरेंद्र लांबा ने बताया कि इस अंधे कत्ल को ट्रेस करने के लिए सब डिवीजन गढ़शंकर की लोकल पुलिस तथा सी.आई.ए. स्टाफ की अलग-अलग टीमों का गठन किया था। उन्होंने टैक्निकल, सी.सी.टी.वी. फुटेज की मदद से तथा खुफिया सोर्स लगाकर गहराई से जांच करते हुए उक्त मामले में 3 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर अंदर गिरफ्तार कर लिया। मृतक हरमेश लाल अपने घर में अकेला रहता था। उसकी पत्नी 8-9 साल पहले 4 बच्चे साथ लेकर अपने मायके चली गई थी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 24 घंटे के अंदर-अंदर केस ट्रेस करके अमरजीत सिंह तथा सुनील कुमार दोनों पुत्र राम प्रकाश, संदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी खैरड़ रावल बसी थाना माहिलपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने माना कि वह चोरी करने की नीयत से घर में दाखिल हुए थे तथा हरमेश लाल को कपड़े के साथ उसका मुंह दबाकर उसका कत्ल कर दिया। कत्ल के बाद वह मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर और पूछताछ की जा रही है। इस मौके पर एस.पी. सरबजीत सिंह बाहिया, डी.एस.पी. परमिंदर सिंह गढ़शंकर, इंस्पेक्टर गुरप्रीत इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ तथा सब इंस्पैक्टर रमन कुमार मुख्य थानाधिकारी माहिलपुर भी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!