Edited By swetha,Updated: 18 Nov, 2018 01:54 PM
अमृतसर के राजासांसी गांव में स्थित नरंकारी भवन में आंतकी हमले में 3 लोगों की मौत,जबकि 10 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार 2 संदिग्ध निरंकारी भवन में हैंड ग्रेनेड फैंककर फरार हो गए।
अमृतसरः अमृतसर के राजासांसी गांव में स्थित नरंकारी भवन में आंतकी हमले में 3 लोगों की मौत,जबकि 10 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार 2 संदिग्ध निरंकारी भवन में हैंड ग्रेनेड फैंककर फरार हो गए।
इस हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद घायलों के चेहरे पर डर साफ तौर पर देखा जा सकता है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं। दरअसल रविवार के चलते निरंकारी भवन में धार्मिक समारोह हो रहा था। इस दौरान काफी भीड़ होती है।
चश्मदीदों का कहना है कि 2 संदिग्ध युवकों जिन्होंने अपना मुंह ढका हुआ था। वह भवन में ग्रेनेड फैंककर फरार हो गए। इसके बाद निरंकारी भवन में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस जगह यह धमाका हुआ, वह अमृतसर का बाहरी ग्रामीण इलाका है, जहां सी.सी.टी.वी. कैमरे नहीं है, जिसके चलते संदिग्धों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।