Edited By Vaneet,Updated: 25 Jun, 2018 10:18 PM
अब तक चिट्टा पंजाब के पुरुषों को खत्म कर रहा था परन्तु अब इसकी नजर पंजाब की महिलाओं पर ...
कोटकपूरा: अब तक चिट्टा पंजाब के पुरुषों को खत्म कर रहा था परन्तु अब इसकी नजर पंजाब की महिलाओं पर है। जिस समाज की महिलाएं भी चिट्टे के रस्ते चल पड़ी हों उसका क्या बनेगा इसका अंदाजा आप इस महिला से ही लगा सकते हैं। इस महिला की जिंदगी में चिट्टे की दस्तक हुई और जिंदगी नरक बन गई।
यह कहानी है फरीदकोट के शहर कोटकपूरा की रहने वाली 35 वर्षीय महिला की। कुछ साल पहले तक शायद जिसको यह पता भी नहीं था कि चिट्टा क्या होता है परन्तु फिर ऐसा क्या हुआ कि दो बच्चों की यह मां चिट्टे के इस काले रास्ते पर चल पड़ी। इस महिला के मुंह से सुनते इसके चिट्टे की दलदल में धंसने की पूरी कहानी।