Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Aug, 2017 03:40 AM
पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किसान संगठन बी.के.यू.-उगराहां द्वारा मुख्यमंत्री कै....
जालंधर(धवन): पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किसान संगठन बी.के.यू.-उगराहां द्वारा मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह की मानसा फेरी के दौरान किए गए प्रोटैस्ट को सियासत से प्रेरित करार देते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य सरकार द्वारा कपास किसानों को राहत दिलवाने के लिए दिए जा रहे प्रयासों से किसानों का ध्यान हटाना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह द्वारा कपास की फसल पर सफेद मक्खी द्वारा किए गए हमले का स्वयं संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंच कर उसका आकलन करने के प्रयासों की सराहना करने की बजाय बी.के.यू. ने उनके प्रयासों की निन्दा की। ऐसा करके बी.के.यू. किसानों का अहित कर रही है। जाखड़ ने कहा कि सरकार को उम्मीद थी कि किसान संगठन बी.के.यू. द्वारा किसान समुदाय की समस्याओं को सरकार के सामने रखा जाएगा जो कि पिछले 10 वर्षों में अकाली शासनकाल में पीड़ित रहे हैं परन्तु उसने मुख्यमंत्री के दौरे को हाईजैक करने की कोशिश की।