Edited By Updated: 18 Nov, 2016 03:43 PM
उन्नत प्रदेश पंजाब कई बार साजिशों का शिकार हो चुका है। देश को अन्न देने वाले इस अन्नदाता प्रदेश को रेगिस्तान बनाने की साजिश रची
होशियारपुर (जैन): उन्नत प्रदेश पंजाब कई बार साजिशों का शिकार हो चुका है। देश को अन्न देने वाले इस अन्नदाता प्रदेश को रेगिस्तान बनाने की साजिश रची जा रही है। पर भाजपा पंजाब देश की किसानी को किसी भी हालत में उजडऩे नहीं देगी।
उपरोक्त शब्द भाजपा नेता संजीव तलवाड़ ने जन संपर्क मुहिम के तहत लोगों की मुश्किलों को सुनने हेतु आयोजित सभा को संबोधित करते हुए गांव पटियाडिय़ां में कहे। तलवाड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब के पानी के बारे में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने पंजाब को रेगिस्तान बनाने की साजिशें रची थीं, आज वे लोग अंगुली पर खून लगा कर शहीद का दर्जा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
सभा को संबोधित करते हुए देहाती मंडल के उपाध्यक्ष हरभजन मट्टी ने कहा कि 2017 के चुनाव में देहाती मंडल अपनी पूरी भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए तलवाड़ के नेतृत्व में जो जन संपर्क अभियान शुरू किया गया है उससे निश्चित ही भाजपा को लाभ मिलेगा। इस मौके पर अजीत सिंह, लाडी मेहतपुरिया, हैप्पी, बंटी, नरिन्द्र, सोनू पंडित, सुखदेव सिंह, सुदर्शन व अन्य गांव के लोग भी मौजूद थे।