सन्नी देओल की उम्र पर रहस्य: चुनावी हलफनामे में 59, लोस वेबसाईट पर 61 और Wikipedia में 63 साल

Edited By Vatika,Updated: 05 Jul, 2019 04:38 PM

bjp s sunny deol gurdaspur

फिल्म अभिनेता और सांसद सन्नी देओल की वास्तविक उम्र क्या है, यह रहस्य गहराता जा रहा है क्योंकि लोकसभा चुनाव के हलफनामे में उन्होंने अपनी

चंडीगढ़ः फिल्म अभिनेता और सांसद सन्नी देओल की वास्तविक उम्र क्या है, यह रहस्य गहराता जा रहा है क्योंकि लोकसभा चुनाव के हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 59 साल बताई थी, लोकसभा वेबसाईट पर उनकी उम्र 61 साल बताई जा रही है और वीकीपीडिया में 63 साल। 

PunjabKesari

सन्नी देओल की उम्र पर गहराया रहस्य
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वकील हेमंत कुमार के अनुसार लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर सन्नी के बायो-डाटा में उन्होंने अपनी जन्म तिथि 19 अक्टूबर 1957 दर्शाई गई है। 2 महीने पहले ही चुनावी नामांकन के साथ जब सन्नी ने जो हलफनामा दाखिल किया था, उसमें उन्होंने अपनी उम्र 59 साल बताई है जिससे उनका जन्म साल 1959 बनता है। जबकि इंटरनेट पर उपलब्ध वीकीपीडिया में, जिसमें सभी सेलिब्रिटीज का संक्षिप्त जीवन परिचय दर्शाया जाता है, में सनी देओल का जन्म दिन 19 अक्टूबर, 1956 बताया जा रहा है। इसके अलावा कई समाचार-पत्रों एवं फिल्म पत्रिकाओं में उनका जन्म वर्ष 1956 ही बताया जाता रहा है। 

PunjabKesari

आखिर वास्तविक में सन्नी की हैं क्या उम्र
कुमार के अनुसार सवाल उठता है कि सन्नी की वास्तविक उम्र है क्या? मैग्ज़ीनों में सनी के आज तक प्रकाशित साक्षात्कारों में भी उनके जन्म का वर्ष 1956 ही प्रकाशित किया जाता रहा है. अब चूंकि सनी ने अपने चुनावी एफिडेविट में इसके विपरीत अपनी आयु 59 वर्ष बताई है एवं लोकसभा के आधिकारिक रिकॉडर् के अनुसार उनकी आयु 61 वर्ष है, जिससे इस बात का भ्रम उत्पन्न होता है की उनकी वाकई असल उम्र क्या है? भ्रम का एक कारण यह भी है कि यदि वीकीपीडिया पर किसी सेलिब्रिटी के बारे में गलत जानकारी दर्शायी जा रही हो, तो उसे ठीक किया जा सकता है पर सन्नी के मामले में आज तक ऐसा नहीं किया गया है।
PunjabKesari

चुनाव आयोग ने गुरदासपुर उपायुक्त को भेजी अर्जी
एडवोकेट कुमार ने भारतीय चुनाव आयोग में सूचना अधिकार के तहत इस बारे में भी जानकारी मांगी है कि गुरदासपुर से नामांकन दाखिल करते समय सन्नी देओल ने अपना नाम अजय सिंह धर्मेंद्र देओल बताया था लेकिन मतदान से मतदान से ठीक पहले गुरदासपुर के उपायुक्त एवं चुनाव अधिकारी ने देओल की अर्जी पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर उनका नाम सन्नी देओल कर दिया और चुनाव जीतने का प्रमाणपत्र भी उन्हें इसी नाम से दिया गया तथा इसी नाम से उन्होंने लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। एडवोकेट कुमार के अनुसार चुनाव आयोग ने उनकी अर्जी गुरदासपुर उपायुक्त को भेजी है और जानकारी देने को कहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!