Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Sep, 2021 03:27 PM
पंजाब में कांग्रेस में चल रही कलह के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह को आफर दी है। कैप्टन अमरेंद्र सिंह आज शाम इस्तीफा दे रहे हैं, इससे पहले ही पंजाब भाजपा के नेता मास्टर मोहन लाल ने कैप्टन को भाजपा में आने की आफर दे दी है।
चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस में चल रही कलह के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह को आफर दी है। कैप्टन अमरेंद्र सिंह आज शाम इस्तीफा दे रहे हैं, इससे पहले ही पंजाब भाजपा के नेता मास्टर मोहन लाल ने कैप्टन को भाजपा में आने की आफर दे दी है।मास्टर मोहन लाल ने कहा है कि कैप्टन भाजपा में शामिल हों तथा पंजाब की कमान संभालें।
मास्टर मोहन लाल के इस बयान के बाद पंजाब में कांग्रेस के अंदर बड़ा घमासान मच सकता है। भाजपा के इस बयान से पहले कैप्टन अमरेंद्र सिंह को लेकर यह खबर आई थी कि वह पंजाब मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने के साथ साथ कांग्रेस से भी इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन अभी कुछ देर पहले कैप्टन के करीबी लोगों ने कैप्टन के कांग्रेस छोडऩे की संभावना से इन्कार कर दिया था।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here