राफेल मुद्दे पर राजनीतिक घमासान,पंजाब भाजपा का लुधियाना में प्रदर्शन

Edited By swetha,Updated: 20 Dec, 2018 08:19 AM

bjp protest against congress

राफेल मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा कुप्रचार किए जाने के विरोध में भाजपा ने आज लुधियाना में प्रदेश स्तरीय रोष मार्च निकालते हुए कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के नेतृत्व में भदौड़ हाऊस से कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच...

लुधियाना(गुप्ता): राफेल मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा कुप्रचार किए जाने के विरोध में भाजपा ने आज लुधियाना में प्रदेश स्तरीय रोष मार्च निकालते हुए कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के नेतृत्व में भदौड़ हाऊस से कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच किया। लुधियाना पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय की ओर जाने के रास्तों पर बैरीकेडिंग कर व कांग्रेस दफ्तर को जाने वाली गली का गेट बंद करके उस क्षेत्र को सीलकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की।

इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों में बैरीकेडिंग हटाने के लिए जबरदस्त टकराव होता रहा, फिर भी भाजपाई कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने में सफल नहीं हो सके, जिस पर उन्होंने सड़क पर ही जबरदस्त प्रदर्शन कर लगभग एक घंटा राहुल गांधी विरुद्ध नारेबाजी की और कांग्रेसियों को जूते भी दिखाए। इस दौरान लम्बा जाम लग गया और एम्बुलैंस भी जाम मं फंसी रही।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने कहा कि झूठा प्रचार व षड्यंत्र रचने का सत्ता लोभी कांग्रेस का पुराना इतिहास है। कांग्रेस देशहित से ज्यादा अपने राजनीतिक वर्चस्व को महत्व देती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजनीतिक लाभ के लिए राफेल मुद्दे पर देश को गुमराह करने की कोशिश की और दुनिया में भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है।

PunjabKesari

प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, जिला भाजपा अध्यक्ष जतिन्द्र मित्तल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश की सुरक्षा को ताक पर रखकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। कांग्रेस के उन मंसूबों पर तब पानी फिर गया जब माननीय उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया कि देश की सुरक्षा से जुड़े इस विषय को लेकर भ्रामक प्रचार नहीं होना चाहिए। न्यायालय का फैसला आते ही कांग्रेस द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार पर पूर्ण विराम लग गया। 

भाजपाइयों को कांग्रेस ने खिलाए लड्डू

 राफेल डील पर चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच बुधवार को महानगर में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन का घेराव कर राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे तो वहीं दूसरी तरफ जिला कांग्रेस प्रधान गोगी उन्हें लड्डू खिलाने में लगे रहे। गोगी से जब लड्डू खिलाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपाई 3 राज्यों में कांग्रेस की जीत पर बधाई देने आए हैं इसलिए हमने उनका मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया भी मौजूद रहीं।

PunjabKesari

3 जनवरी को गुरदासपुर में होगी मोदी की विशाल जनसभा
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 3 जनवरी को पंजाब आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। पंजाब प्रदेश की 2 चरणों में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समीप आते ही प्रदेश भाजपा पंजाब में पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों को जिताकर नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता डट चुके हैं। मलिक ने बताया कि प्रधानमंत्री 3 जनवरी को गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसमूह को सम्बोधित करेंगे। लुधियाना में हुई भाजपा की बैठक में सबसे पहले मलिक ने कोर कमेटी के साथ मोदी के कार्यक्रम बारे विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने जिला अध्यक्षों को प्रधानमंत्री की रैली को भव्य रूप देने व रैली को सफल बनाने हेतु तैयारियों में जुटने के लिए कहा।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!