भाजपा ने गांधी व नेहरू के योगदान को आज तक नहीं समझा: जाखड़

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 11:56 PM

bjp has not understood gandhi and nehrus contribution till today jakhar

पंजाब कांग्रेस कमेटी ने आज देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें याद किया तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में हुए समारोह में पं. नेहरू के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर जाखड़ ने...

जालंधर(धवन): पंजाब कांग्रेस कमेटी ने आज देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें याद किया तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में हुए समारोह में पं. नेहरू के योगदान को याद किया गया। 

इस अवसर पर जाखड़ ने कहा कि पं. नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी थी तथा उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आजादी की लड़ाई में पं. नेहरू ने महात्मा गांधी के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई थी तभी आजादी की लहर अपने मुकाम तक पहुंच सकी थी। देश विभाजन के बाद देश को विकास के रास्ते पर ले जाने में पं. नेहरू ने ही अहम योगदान दिया। उन्होंने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि वह गांधी व नेहरू के योगदान को घटाकर पेश करने की कोशिश कर रही है। वास्तव में भाजपा ने कभी भी गांधी व नेहरू के योगदान को समझा नहीं है। 

भाजपा ने हमेशा साम्प्रदायिक राजनीति की है। उसने हिंदू, मुस्लिम व अन्य समुदायों को आपस में लड़ाने की कोशिशें की। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में अगर भारत आज विश्व के मुकाबले खड़ा हुआ है तो उसका श्रेय पं. नेहरू व गांधी परिवार को जाता है। नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री कै.अमरेन्द्र सिंह के राजनीतिक सचिव कैप्टन संदीप संधु ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र धर्मनिरपेक्ष पार्टी है जो सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चल रही है। इस अवसर पर विधायक अंगद सिंह, प्रदेश महासचिव हरदेव सिंह लाडी व अन्यों ने भी पं. नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!