भाजपा की चंडीगढ़ के लिए अलग से प्रशासक नियुक्त करने की मांग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Apr, 2018 06:12 PM

bjp demand for separate administrator chandigarh

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्थानीय मंडल-पांच के अध्यक्ष संजीव वर्मा ने केंद्र सरकार से केंद्र शासित ....

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्थानीय मंडल-पांच के अध्यक्ष संजीव वर्मा ने केंद्र सरकार से केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के लिए अलग से प्रशासक नियुक्त करने की मांग की है। वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी को पत्र लिखकर कहा कि वर्ष 1984 में आंतकवाद के दौरान चंडीगढ़ के प्रशासक एवं मुख्य आयुक्त का पद समाप्त कर इसका दायित्व पंजाब के राज्यपाल को दे दिया गया था। लेकिन अब पंजाब में आंतकवाद समाप्त हुए कई वर्ष बीत गए हैं लेकिन प्रशासक का पद भी पंजाब के राज्यपालके पास ही है। 

भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब राज्यपाल के पास राज्य का दायित्व होने के कारण वह अति व्यस्त रहते हैं तथा उन्हें चंडीगढ़ के आंतरिक मामलों के लिए समय नहीं मिल पाता जिसका असर शहर में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जमीन की कन्वर्जन नीति, लीज होल्ड टू फ्री होल्ड, कानून व्यवस्था, अंतरराज्यीय तबादला नीति, लावारिस कुत्तों और पशुओं का मामला, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत अभियान जैसी अनेक केंद्र प्रायोजित योजनाएं और कई अन्य स्थानीय समस्याओं को हल करने के अधिकार प्रशासक के अंतर्गत ही आते हैं और ऐसे मामलों में देरी का सीधा असर शहर के विकास पर पड़ता है। 

उन्होंने अपनी इस मांग को लेकर पत्र की प्रति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, संगठन मंत्री दिनेश कुमार तथा पार्टी नेताओं को भी भेजी है तथा इनसे भी चंडीगढ़ के लिए अलग से प्रशासक की व्यवस्था बहाल करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने का अनुरोध किया है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!