Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2017 02:41 PM
प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपना जन्मदिन एक खास दिन होता है। कुछ लोग अपना जन्मदिन काफी जोरों-शोरों से मना कर पार्टियां कर यादगार बनाने की
गढ़शंकर(शोरी): प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपना जन्मदिन एक खास दिन होता है। कुछ लोग अपना जन्मदिन काफी जोरों-शोरों से मना कर पार्टियां कर यादगार बनाने की कोशिश करते हैं और कोई-कोई इस दिन को इस तरह मनाते हैं कि औरों के लिए एक मिसाल बन जाते हैं। कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है शॉपकीपर वैल्फेयर एसोसिएशन गढ़शंकर के सुखविन्द्र सिंह सैनी यू.एस.ए. ने अपनी जिंदगी के 45वें वर्ष को आज असाधारण तरीके से मना कर।
यू.एस.ए. के डैल्स शहर में सैटल हो चुके सुखविन्द्र सिंह सैनी ने आज अपने जन्मदिन पर यहां के गांव बगवांई के एक जरूरतमंद परिवार की 3 बेटियों को हर महीने 1000 रुपए की सहायता अपनी नेक कमाई में से देने का वायदा करके पहली किस्त अपने हाथों से भेंट की। इस मौके ध्यान सिंह व सोमनाथ उपस्थित थे। इस परिवार के मुखी का 6 महीने पूर्व स्वर्गवास हो गया था और अब परिवार में एक बुजुर्ग माता, उनकी बहू और 3 छोटी-छोटी पोतियां और 2 महीने का पोता है, जिनकी आय का कोई साधन नहीं है। इस परिवार को सपना फूड फॉर ऑल मिशन ने राशन देना कुछ वर्ष पहले आरंभ किया था।