Bird Flu से सुरक्षित चिड़ियाघर, सिविल वैटर्नरी की टीम ने किया निरीक्षण

Edited By Vatika,Updated: 13 Jan, 2021 11:52 AM

bird flu safe zoo

हिमाचल प्रदेश के पौंड डैम से शुरू हुआ बर्ड फ्लू हरियाण व राजस्थान तक पहुंच गया है, लेकिन लुधियाना वालों को घबराने की जरूरत नहीं है।

लुधियाना (बेरी,स.ह.) : हिमाचल प्रदेश के पौंड डैम से शुरू हुआ बर्ड फ्लू हरियाण व राजस्थान तक पहुंच गया है, लेकिन लुधियाना वालों को घबराने की जरूरत नहीं है। अभी बर्ड फ्लू लुधियाना तक नहीं पहुंचा है। इसके अलावा लुधियाना का चिड़ियाघर (लुधियाना-जू) अभी इस बीमारी से बिल्कुल सुरक्षित है। लुधियाना के चिड़ियाघर का सिविल वैटर्नरी बग्गा की टीम ने निरिक्षण किया। जिसमें सभी पक्षी सही सलामत पाए गए है। अधिकारियों का कहना है कि लुधियाना में कोई वेटलैंड (बाहरी पक्षियों के आने का स्थान) नहीं है, इस कारण यहां पर बर्ड फ्लू फैलने का खतरा कम है। फिर भी चिड़ियाघर के अधिकारियों ने केन्द्र और पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को फॉलो कर इंतजाम कर दिए हैं ताकि चिड़ियाघर इस खतरे से बचा रहे और वहां आने वाले लोगों और बच्चों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।

23 लोग रख रहे पशु-पक्षियों का ख्याल
इंचार्ज नरिन्द्र सिंह ने बताया कि लुधियाना का चिड़ियाघर 56 हैक्टेयर में फैला हुआ है। इसमें पशु-पक्षियों का ख्याल रखने वाले 23 लोग काम करते है। बर्ड फ्लू के चलते जहां पशु-पक्षियों के लिए सुरिक्षत इंतजाम किए गए है। वहीं उनके खाने-पीने का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। जैसे भालू को पहले खाने में चिकन दिया जाता है, जिसे आजकल देना बंद कर दिया है। इसके अलावा पक्षियों को भी अच्छी क्वालिटी का दाना दिया जा रहा है। बतखों के लिए डाले जाने वाले पानी को पहले एक हफ्ते बाद बदला जाता था, मगर अब रोजना उस पानी को बदला जाएगा।

चिड़याघर में गाइडलाइन के अनुसार किए गए इंतजाम
 
बर्ड फ्लू के चलते चिड़ियाघर (लुधियाना-जू) में सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक इंतजाम किए गए है। चिड़ियाघर के अधिकारी नरिन्द्र सिंह ने बताया कि जहां-जहां पक्षी हैं, उनके पिंजरों के आसपास चुने का छिड़काव किया गया है। किसी भी व्यक्ति को पशु-पक्षियों को छुने की इजाजत नहीं है। इसके अलावा बाहर से आनी वाली हर गाड़ी को पूरी तरह सैनीटाइज किया जाएगा। इसके बाद अंदर या बाहर आने वाले लोगों के हाथ एवं जूते भी अच्छे से सैनीटाइज किए जाएंगे।

बाहरी पक्षियों पर रखी जा रही खास नजर
नरिन्द्र सिंह का कहना है कि बर्ड फ्लू अभी तक लुधियाना में नहीं फैला है। आगे भी ना फैले इसके लिए बाहरी पक्षियों पर नजर रखी जा रही है। क्योंकि अगर कोई पक्षी पौंड डैम, राजस्थान या हरियाणा से संक्रमित होकर आएगा, वह बाकी पक्षियों को भी संक्रमित कर सकता है इसलिए उनकी एक टीम ऐसे पक्षियों पर नजर रख रही हैं।

नए पशु-पक्षियों के एक्सचेंज प्रोग्राम पर भी लगी रोक
 बर्ड फ्लू के कारण पंजाब सरकार की तरफ से नए पक्षियों के एक्सचेंज प्रोग्राम पर भी रोक लगा दी गई है। नए पशु-पक्षी नहीं लाए जा रहे है। इसके अलावा पुराने सारे पक्षियों के कुछ ही दिनों में सैंपल भी चैक किए जाएंगे, ताकि पहले ही पता चल सके कि किसी को फ्लू के सिमटम तो नहीं है।

 

चिड़ियाघर में बंद पशु-पक्षियों का वेरवा :

  • मोर-15
  • बतख-47
  • फिजेंट-6
  • लव वर्ड-35
  • सिलवर डव -28
  • भालू -2
  • गिदड़-1
  • एमो-6
  • ब्लैक बक-3
  • बाघ-1
  • सांबर-12
  • बारकिंग-3
  • पॉको पाइन-12
  • तोते -20

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!