Edited By Tania pathak,Updated: 30 Jan, 2021 09:56 AM
अब तक रिजनल डिजीज डायग्नॉस्टिक लैबोरेटरी जालंधर में टैस्ट किए सैंपलों में से पंजाब के 99.5 फीसदी पोल्ट्री फार्म बर्ड फ्लू की बीमारी...
चंडीगढ़ (अश्वनी): पंजाब के पशुपालन मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि पंजाब अभी तक बर्ड फ्लू से लगभग बचा हुआ है। अब तक रिजनल डिजीज डायग्नॉस्टिक लैबोरेटरी जालंधर में टैस्ट किए सैंपलों में से पंजाब के 99.5 फीसदी पोल्ट्री फार्म बर्ड फ्लू की बीमारी से रहित हैं। केवल 0.5 फीसदी फार्म ही बर्ड फ्लू की बीमारी से प्रभावित पाए गए हैं इसलिए पंजाब सरकार की तरफ से समूह पोल्ट्री फार्मों/बैकयार्ड पोल्ट्री को 100 फीसदी टैस्ट करने का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही राज्य को बर्ड फ्लू से राहत दिलवाई जाएगी। पंजाब में बर्ड फ्लू की रोकथाम संबंधी जानकारी देते हुए पशुपालन, मछली पालन और डेयरी विकास विभाग पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने बताया कि पंजाब में जालंधर में रिजनल डिजीज डायग्नॉस्टिक लैबोरेटरी में अब तक 8022 सैंपलों का टैस्ट किया गया।