Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Feb, 2022 05:02 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा पंजाब के रूपनगर में दिए गए बिहार के लोगों पर विवादित बयान को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा पंजाब के रूपनगर में दिए गए बिहार के लोगों पर विवादित बयान को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान का विरोध कई दलों के नेताओं ने किया है। गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनीष सिंह के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना के कदमकुआं थाने में पंजाब के सी.एम. के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवा कर उनके द्वारा दिए गए विवादित बयान पर उनसे माफी मांगने के साथ-साथ उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
जिक्रयोग्य है कि गत दिवस पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान रोपड़ में यह विवादित बयान दिया गया था कि यू.पी. बिहार के भइयों को पंजाब में राज नहीं करने देंगे। जिसको लेकर अब यू.पी., बिहार के लोगों में रोष पाया जा रहा है और इसी के तहत आज बिहार में उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here