Edited By Tania pathak,Updated: 18 Sep, 2021 02:42 PM
पंजाब कांग्रेस में देर रात बड़ा धमाका करते हुए हाईकमान ने विधायकों के आग्रह पर विधायक दल की बैठक बुलाई है। शुक्रवार देर रात लिए गए इस फैसले के मुताबिक शनिवार शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक पंजाब....
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में देर रात बड़ा धमाका करते हुए हाईकमान ने विधायकों के आग्रह पर विधायक दल की बैठक बुलाई है। शुक्रवार देर रात लिए गए इस फैसले के मुताबिक शनिवार शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक पंजाब कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में होगी। लेकिन हाईकमान द्वारा लिए गए इस फैसले में शामिल होने से मुख्यमंत्री ने साफ़ इंकार किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह इस बैठक में शमिल नहीं होंगे। इस मीटिंग से पहले ये भी कयास लगाए जा रहे थे कि बड़ा फेरबदल हो सकता है। लेकिन फिर कैप्टेन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे की ही आग उठने लगी। इसके बाद अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस्तीफ़ा दे सकते है। वही उनके बाद नए मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के लिए सुनील जाखड़ और सजिंदर सिंह रंधावा का नाम लिया जा रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू को भी मुख्यमंत्री बनाने के चर्चे है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here