Edited By Vatika,Updated: 27 May, 2022 12:56 PM
मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने राजस्व विभाग में सुधार लागू करने का फैसला किया है।
जालंधर(धवन): मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने राजस्व विभाग में सुधार लागू करने का फैसला किया है। सरकार राजस्व विभाग के रिकार्ड के डिजिटलीकरण की मंजूरी दे दी है।
सरकार इसके लिए निकट भविष्य में एक ऑनलाइन पोर्टल भी लाएगी। लोग मोबाइल फोन पर गिरदावरियां देख सकेंगे तथा सरकारी फर्दों की होम डिलीवरी भी होगी। लोगों को एस.एम.एस. या ई-मेल से जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रत्येक अकाऊंट को फोन से जोड़ा जाएगा। राजस्व मंत्री बह्मशंकर जिम्पा ने कहा कि राजस्व विभाग में होने वाले सुधारों को सरकार लागू करेगी।