Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jul, 2017 09:34 PM
पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान के तहत जालंधर देहात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से ए.....
जालंधर: पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान के तहत जालंधर देहात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक किलो हेरोईन के साथ एक महिला सहित तीन लागों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड रुपए आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (देहात) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आज यहां बताया कि सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर रंजीत कौर उर्फ रानी नामक एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 ग्राम हेरोईन बरामद किया है। रानी जालंधर जिले के शाहकोट इलाके की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में जिले के फिल्लौर इलाके में नाके के दौरान सतपाल सिंह उर्फ सत्ता एवं रंजीत सिंह उर्फ जीता को गिरफ्तार कर उनके पास से 500 ग्राम हेरोईन बरामद किया है। दोनों लुधियाना जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रानी के खिलाफ जालंधर और मोगा जिले में नशे से संबंधित छह मामले हैं जबकि सत्ता के खिलाफ लुधियाना जिले में दो मामले और जीता के खिलाफ एक मामला दर्ज है। तीनों के खिलाफ नया मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने यह भी बताया कि 16 मार्च से अब तक जालंधर देहात पुलिस जिले में नशे के सिलसिले में 518 मामला दर्ज किया गया है और 562 लोगों को पकड़ा गया है जिसमें 54 महिलाएं शामिल हैं।