Edited By Sonia Goswami,Updated: 10 Apr, 2018 02:58 PM
कुछ समूहों द्वारा नौकरियों और शिक्षा में जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ आज किए गए भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर सुरक्षा चाक चौबंद करने और हिंसा रोकने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों के लिए परामर्श जारी किया है।
फिरोजपुर(कुमार,जैन,मनदीप): कुछ समूहों द्वारा नौकरियों और शिक्षा में जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ आज किए गए भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर सुरक्षा चाक चौबंद करने और हिंसा रोकने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों के लिए परामर्श जारी किया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि अपने इलाके में होने वाली किसी भी हिंसा के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। पंजाब के फिरोजपुर में भारत बंद के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दुकान बंद करवाने के दौरान लोगों ने मोटरसाइकिल पर पथराव किया। इस दौरान लोगों ने तलवारों से हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे डीएसपी,एसपी आदि ने स्थिति को काबू किया।
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर में मंदिर नैनू भगत के पास आज भारत बंद की काल पर दुकानें बंद करवने को लेकर जबरदस्त विवाद हुआ जिसके बाद पत्थराव शुरु हो गया इस दौरान कई लोग घायल हो गए। हमलावरों ने कई वाहनों की तोड़फोड़ करने के बाद तलवारें भी चलाईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
एस.एस.पी फिरोजपुर स.प्रीतम सिंह के दिशा निर्देशानुसार डी.एस.पी., एस.एच.ओ. थाना सिटी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने स्थिती पर कंट्रोल किया। आई.जी फिरोजपुर जी.एस ढिल्लों और एस.एस.पी. फिरोजपुर स.प्रीतम सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और बताया कि अज्ञात लोग दुकाने बंद करवाने के लिए इस क्षेत्र में आए, जिन्होंने दुकानदार को दुकान बंद करने के लिए मजदूर किया और दुकानदार की तरफ से दुकान बंद ना करने पर विवाद हो गया।
ढिल्लों ने बताया कि पुलिस की तरफ से सीसीटीवी कैमरों की फूटेज निकाली जा रही है और जो भी दोषी पाए गए, पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। आई.जी फिरोजपुर और एस.एस.पी फिरोजपुर ने बाद में घायल हुए व्यक्तियों का हालचाल भी पूछा।