ऐतिहासिक जीत के बाद भगवंत मान आज लेंगे CM पद की शपथ, समारोह के लिए खटकड़ कलां तैयार

Edited By Vatika,Updated: 16 Mar, 2022 12:33 PM

bhagwant mann will take oath as cm in shaheed bhagat singhs village

पंजाब विधानसभा के आम चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार 16 मार्च को नवांशहर जिले में पड़ते शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में शपथ ग्रहण करेगी।

नवांशहर/बंगा: पंजाब विधानसभा के आम चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार आज नवांशहर जिले में पड़ते शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में शपथ ग्रहण करेगी।  भगवंत मान आज पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। 

पंजाब के इतिहास में यह पहला अवसर
पंजाब सरकार ने शपथ ग्रहण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भगवंत मान के शपथ ग्रहण करने के बाद अन्य मंत्रियों द्वारा शपथ ली जाएगी। पंजाब के इतिहास में यह पहला अवसर है कि कोई मुख्यमंत्री अपने पद की शपथ शहीद के स्मारक पर लेने जा रहा है। समारोह में प्रदेश के राज्यपाल के अतिरिक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री व ‘आप’ संयोजक अरविन्द केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मुनीष सिसोदिया तथा दिल्ली सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों के अतिरिक्त पंजाब के ‘आप’ पार्टी के 92 विधायक और चुनाव लडऩे वाले सभी प्रत्याशी व अन्य गण्यमान्य पहुंच रहे हैं। राज्यपाल के दौरे के चलते समारोह में प्रोटोकोल भी रहेगा। सुरक्षा प्रबंधों की तैयारियों का कार्य पुलिस महानिदेशक वी.के. भंवरा के नेतृत्व में ए.डी.जी.पी. एम.एफ. फारूकी देख रहे हैं। उनके अतिरिक्त आई.जी. रैंक के 6 पुलिस अधिकारी, 10 जिलों के एस.एस.पीज, 8 अन्य आई.पी.एस. अधिकारी तथा 3 दर्जन जी.ओ. रैंक के अधिकारियों के साथ करीब साढ़े 5 हजार पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में लोगों को बसंती रंग की पगडिय़ां बांधकर आने के लिए कहा गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार किए जा रहे मंच का बम रोधक दस्ते की ओर से सिक्योरिटी डिटैक्टर तथा डॉग स्क्वायड दस्ते के ट्रेंड डॉग्स द्वारा चप्पे-चप्पे का जायजा लिया गया। 

3 लाख वर्ग फुट का पंडाल तैयार, 10 एंट्री गेट
समारोह में 3-5 लाख लोगों की आमद की संभावना जताई जा रही है जिसके लिए प्रशासन की ओर से न केवल 3 लाख वर्ग फुट में पंडाल तैयार किया गया है बल्कि लोगों की एंट्री को आसान बनाने के लिए मुख्य मार्ग पर दोनों ओर 5-5 एंट्री गेट भी बनाए गए हैं। दूसरी ओर सिविल प्रशासन में पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, पुलिस महानिदेशक वी.के. भंवरा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद तथा डी.सी. विशेष सारंगल की ओर से प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!