Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2019 12:59 PM
‘आप’ पंजाब के प्रधान और सांसद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को घेरते हुए कहा है कि नशे की ओवरडोज से मर रहे नौजवानों के बारे में मुख्यमंत्री मूक दर्शक क्यों बने हुए हैं।
चंडीगढ़(रमनजीत): ‘आप’ पंजाब के प्रधान और सांसद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को घेरते हुए कहा है कि नशे की ओवरडोज से मर रहे नौजवानों के बारे में मुख्यमंत्री मूक दर्शक क्यों बने हुए हैं।
मान ने कहा कि पिछली बादल सरकार के 10 वर्षीय माफिया राज के दौरान खतरनाक हद तक फैली नशे की बीमारी ने पंजाब के कई घर तबाह कर दिए और हजारों नौजवानों की जिंदगी लील ली परंतु नशे और नशा तस्करों का सिर्फ 4 हफ्तों में सफाया करने की कसम खाने वाले कैप्टन अमरेंद्र सिंह अपने अढ़ाई साल के कार्यकाल के दौरान बुरी तरह असफल रहे हैं। यदि कैप्टन ने नशों का खात्मा किया होता और नौकरी दी होती तो नौजवान नशे से मौत के बाद अखबारी सुर्खियां न बनते।