Edited By Vatika,Updated: 12 Nov, 2020 01:14 PM
आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।
चंडीगढ़ (रमनजीत): आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। भगवंत मान के अनुसार, ‘कृषि विरोधी कानूनों को लेकर चल रहे किसानी संघर्ष के पंजाब और किसान समर्थकी हल के लिए मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने कोई भी सार्थक पहल नहीं की। शुरू से ही दोगली नीति और ड्रामेबाजियों पर जोर रखा। जिसका खमियाजा आज न केवल किसान, बल्कि पूरा पंजाब भुगत रहा है।
पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में भगंवत मान ने कहा कि कैप्टन एक तरफ किसानों को गुमराह और किसानी संघर्ष को कमजोर कर रहे हैं और दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी का गुप्त समर्थन कर रही है। मान ने कहा यदि बतौर मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र केंद्र से पंजाब के किसानों को एम.एस.पी. खरीद की गारंटी नहीं दिला सकते तो पंजाब सरकार की ओर से खुद विस का विशेष सत्र बुलाकर एम.एस.पी. पर खरीद की गारंटी के लिए कानून पास करें।