Edited By swetha,Updated: 10 Sep, 2018 08:37 AM
हलका खरड़ के विधायक कंवर संधू द्वारा आम आदमी पार्टी की दिल्ली हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद हलके से पार्टी के दावेदार नरेन्द्र सिंह शेरगिल ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। शहर के दशहरा मैदान में हुई रैली में सांसद भगवंत मान ने कैप्टन सरकार और...
कुराली(बठला): हलका खरड़ के विधायक कंवर संधू द्वारा आम आदमी पार्टी की दिल्ली हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद हलके से पार्टी के दावेदार नरेन्द्र सिंह शेरगिल ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। शहर के दशहरा मैदान में हुई रैली में सांसद भगवंत मान ने कैप्टन सरकार और बादलों को आड़े हाथ लेते हुए जमकर कोसा। साथ ही पार्टी नेताओं ने नरेन्द्र सिंह शेरगिल को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही।
दशहरा मैदान में पंजाब जोड़ो मुहिम के तहत रैली को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह बादलों के साथ मिले हुए हंै। अब जस्टिस रणजीत सिंह रिपोर्ट में भी कैप्टन ने कोई कार्रवाई नहीं की। कैप्टन तो सुखबीर बादल के चाचा हैं, वह उन पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि टकसाली नेताओं वाले अकाली दल के प्रधान सहित पार्टी का एक भी विधायक ऐसा नहीं जिसने अमृत छका हो। बादलों की निगाहें पंथ पर नहीं बल्कि गुरुधामों की गोलकों पर हैं।
कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल: चीमा
पंजाब विधानसभा में विरोधी दल के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बादलों ने सियासी लाभ लेने के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करवाई थी। इसके लिए पंजाब की जनता उनको माफ नहीं करेगी।