Edited By Vatika,Updated: 11 Sep, 2019 09:36 AM
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा 6 विधायकों को मंत्री के रुतबे के साथ नवाजे जाने पर एतराज जताया है
चंडीगढ़ (रमनजीत): आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा 6 विधायकों को मंत्री के रुतबे के साथ नवाजे जाने पर एतराज जताया है। उन्होंने इसे संविधान का सीधा उल्लंघन और खजाने की लूट बताया है।
मान ने कहा कि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल अपने दफ्तर में चाय पिलाने को भी वित्तीय बोझ बताते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सलाहकारों की जरूरत उनको होती है जिनके पास हद से अधिक काम होता है, परंतु कैप्टन अमरेंद्र इतिहास के सबसे निठल्ले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने इतने सलाहकार क्या करने हैं? भगवंत मान ने कैप्टन अमरेंद्र को कहा कि पहले ही जरूरत से ज्यादा सलाहकारों और ओ.एस.डीज की फौज लिए बैठे मुख्यमंत्री को कैबिनेट रैंक वापस लेने चाहिएं।