भगवंत मान का दावा : नौजवानों के सुनहरे भविष्य के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Mar, 2022 05:33 PM

bhagwant mann concrete steps will be taken for the bright future of youth

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोगों को विनम्र रहने की अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के हरेक नागरिक की सरकार है और मुख्यमंत्री हमेशा सभी का होता है।

खटकड़कलां (शहीद भगत सिंह नगर) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोगों को विनम्र रहने की अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के हरेक नागरिक की सरकार है और मुख्यमंत्री हमेशा सभी का होता है। मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने से पहले यहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह के अजायब घर और स्मारक पर महान शहीद को श्रद्धा-सुमन भेंट करने के उपरांत विशाल रैली को संबोधन करते हुए भगवंत मान ने कहा कि वह पंजाब के लोगों की तरफ से दिए गए इस बड़े फतवे से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि हमें अब और ज्यादा जिम्मेदार बनना चाहिए और अहंकारी नहीं होना चाहिए क्योंकि अहंकार का सिर हमेशा नीचे होता है। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री शहीदों की धरती से शपथ उठा रहा है क्योंकि पहले स्टेडियम और महलों से शपथ ग्रहण समारोह होते थे। भगवंत मान ने आगे कहा कि शायद यह पहली बार है जब लोगों ने बिना किसी स्वार्थ या लालच के निडर होकर ’आप’ को वोट दी है।

भगवंत मान ने कहा कि हमें अब सचमुच आजादी मिल गई है क्योंकि पिछली सरकारों ने बीते 70 सालों के दौरान शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जैसे हमारे महान शहीदों के सपनों को अनदेखा किया। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी, 2022 का दिन पंजाब की राजनीति के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा क्योंकि लोगों ने बिना किसी प्रभाव और जबर के अपने वोट के अधिकार का प्रयोग किया, जिसका नतीजा 10 मार्च, 2022 को घोषित किया गया और इस तरह महान शहीद शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के सपनों को पूरा करने का रास्ता साफ हुआ।

भगवंत मान ने आगे कहा कि उनकी सरकार आज से ही काम करना शुरू कर देगी और एक भी दिन बर्बाद नहीं होगा क्योंकि पंजाब में तबदीली लाने के लिए लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में पहले ही बहुत देर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ’आप’ सरकार अति -आधुनिक स्कूल और अस्पताल स्थापित करके बढ़िया शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचा मुहैया करवाएगी, जिसकी सभी तरफ से सराहना की जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि यह सचमुच बहुत दयनीय है कि पंजाब जैसे प्रगतिशील राज्य के नौजवान रोजी-रोटी की खोज में विदेशों की तरफ कूच कर रहे हैं। हमारी सरकार साफ-सुथरा, पारदर्शी और बढ़िया शासन प्रदान करने के लिए भ्रष्टाचार और अन्य कुरीतियों के खात्मे के साथ-साथ रोजगार के बढ़िया मौके प्रदान करने की पूरी कोशिश करेगी। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब समय आ गया है जब आम आदमी पार्टी लोगों के सपनों को साकार करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। खटकड़ कलां में आया लोगों का सैलाब पंजाब के हर कोने से लाखों लोग शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के पैतृक गांव में नए चुने गए मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण समागम में शिरकत करने के लिए कोने-कोने से पहुंचे। खटकड़कलां की पवित्र धरती पर बसंती पगड़ी और दुपट्टे सजा कर पहुंचे पंजाबियों के साथ मुख्य पंडाल और समूची फिजा बसंती रंग में रंगी नजर आई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!