Edited By Vatika,Updated: 18 Oct, 2018 03:11 PM
आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद भगवंत मान की कांग्रेस में जाने की सभी अटकलों पर विराम लग गया है क्योंकि पार्टी द्वारा साल 2019 दौरान होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भगवंत मान का नाम फ़ाइनल कर लिया गया।
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद भगवंत मान की कांग्रेस में जाने की सभी अटकलों पर पार्टी हाईकमान ने विराम लगा दिया है। पार्टी द्वारा साल 2019 दौरान होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भगवंत मान का नाम फाइनल कर लिया गया।
आप ने लोकसभा चुनावों के लिए 5 उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला ले लिया है। इनमें भगवंत मान और साधु सिंह अपने संसदीय क्षेत्रों यानि की संगरूर और फरीदकोट से चुनाव लड़ेंगे। अन्य के तीन उम्मीदवारों के नामों को अभी सार्वजिनक नहीं किए गए। पार्टी की कोर कमेटी के प्रमुख और बुढलाडा के विधायक बुध राम ने बताया कि 5 उम्मीदवार चुन लिए गए हैं, लेकिन अभी उनके नाम सार्वजिनक नहीं किए जा सकते।
भगवंत मान और साधु सिंह अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों से ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक सभी 13 उम्मीदवारों का ऐलान एक माह के अंदर कर दिया जाएगा। इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि उनका जन्म संगरूर में हुआ हैं । यहीं से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की है, इसलिए उन्हें पार्टी का यह फैसला मंजूर है।