रेत माफिया के पितामह बादलों का मोहाली में धरना हास्यास्पद : भगवंत मान

Edited By swetha,Updated: 13 Dec, 2019 08:23 AM

bhagwant maan

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में मोहाली में रेत माफिया के खिलाफ धरने पर आम आदमी पार्टी ने तंज कसा है। पार्टी ने कहा कि हास्यास्पद रहा कि रेत माफिया के खिलाफ शिअद नेता ही धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

चंडीगढ़(रमनजीत): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में मोहाली में रेत माफिया के खिलाफ धरने पर आम आदमी पार्टी ने तंज कसा है। पार्टी ने कहा कि हास्यास्पद रहा कि रेत माफिया के खिलाफ शिअद नेता ही धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

पंजाब प्रधान भगवंत मान ने कहा कि ‘संस्थापक सदस्यों’ द्वारा ही रेत माफिया और गुंडा पर्ची विरुद्ध धरना ऐसे लगता है, जैसे तालिबान शांति और अहिंसा के लिए मोमबत्ती मार्च निकाल रहा हो।मान ने कहा कि बादलों ने 10 सालों के माफिया राज में रेत माफिया की टीमें संगठनात्मक तरीके के साथ पंजाब में लगाई थी और अब वही धरने लगा रहे हैं। धरने का असली कारण कांग्रेसियों के साथ रेत माफिया में ‘हिस्सा’ बढ़ाने के लिए दबाव डालना है। पहले बादलों के राज में रेत, शराब और केबल माफिया आदि में अकाली-भाजपा नेता बड़े हिस्सेदार थे और कांग्रेसी 20-30 प्रतिशत में छोटे पार्टनर थे। बादल घर की सरकार समझते हैं, इसलिए कैप्टन के सलाहकार से मुबारिकपुर-डेराबस्सी और पूरे पंजाब में कांग्रेसियों से रेत की खड्ढों व गुंडा पर्ची में हिस्से को बराबर 50-50 प्रतिशत तक बढ़ाना चाहते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!