भगौड़ा थाने से चकमा दे फरार, होमगार्ड जवान नामजद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Nov, 2017 12:53 AM

bhagooda police station homeguard jawans nominated

थाना चोहला साहिब पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामले में अदालत द्वारा भगौड़ा करार दिए आरोपी सुखविन्द्र सिंह सुक्खा को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की कार्रवाई शुरू की। इस दौ....

तरनतारन(रमन): थाना चोहला साहिब पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामले में अदालत द्वारा भगौड़ा करार दिए आरोपी सुखविन्द्र सिंह सुक्खा को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान आरोपी थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर होमगार्ड जवान के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 


जानकारी के अनुसार, सुखविन्द्र सिंह सुक्खा पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव शकरी के खिलाफ वर्ष 2014 में मादक पदार्थ रखने का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी अदालत से जमानत लेकर रिहा हो गया और बाद में अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत द्वारा सुखविन्द्र सिंह सुक्खा को भगौड़ा घोषित कर दिया गया। सुक्खा को ए.एस.आई. परमजीत सिंह ने गांव राहल चाहल के नजदीक से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी को पूछताछ करने के बाद अदालत में पेश करने की कार्रïवाई की जा रही थी। इस दौरान सुखविन्द्र सिंह सुक्खा पुलिस को शौचालय जाने का बहाना लगाकर हवालात से बाहर निकला और थाने से फरार हो गया।थाना चोहला साहिब के प्रभारी सुखराज सिंह ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पंजाब होमगार्ड के 4 बटालियन के सिपाही सतनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!