Edited By Des raj,Updated: 22 Jul, 2018 10:38 PM
खालसा स्कूल रोड पर मोहनी करियाना स्टोर के पास खड़े व्यक्ति पर कथित आरोपी ने पीछे से हमला कर निर्मम पिटाई कर दी। इसमें व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
खन्ना(सुनील):खालसा स्कूल रोड पर मोहनी करियाना स्टोर के पास खड़े व्यक्ति पर कथित आरोपी ने पीछे से हमला कर निर्मम पिटाई कर दी। इसमें व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
सिविल अस्पताल में दाखिल प्रदीप कुमार पुत्र हरिचंद निवासी खालसा स्कूल रोड गली नंबर तीन खन्ना ने बताया कि वक्त करीब 11 बजे वह मोहनी करियाना स्टोर के पास किसी व्यक्ति के पास खड़ा बातचीत कर रहा था। इतने में कथित आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर पीछे से हमला कर निर्मम पिटाई कर दी।
उसके शोर मचाने पर कथित आरोपी उसके घर को फूंकने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। प्रदीप कुमार ने बताया कि जनवरी माह में कथित आरोपी से उसका झगड़ा हो गया था। बात थाने में पहुंचने पर पुलिस ने उनका समझौता करवा दिया था, लेकिन कथित आरोपी ने मन में रंजिश रखी जिसके चलते उस पर आज हमला किया गया है। सिविल अस्पताल में डाक्टरों ने घायल का इलाज करते हुए एमएलसी के माध्यम से पुलिस को सूचित कर दिया गया है। उधर, पुलिस ने घायल प्रदीप कुमार के बयान कलमबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।