Edited By Vaneet,Updated: 21 Jun, 2019 08:09 PM
बस में बैठकर भागने की कोशिश करते विवाह वाले लड़के को लड़की वालों ने काबू करके खूब पिटाई की ¤जानकारी के अनुसार बस स्टैंड क...
कलानौर(मनमोहन): बस में बैठकर भागने की कोशिश करते विवाह वाले लड़के को लड़की वालों ने काबू करके खूब पिटाई की। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड कलानौर के निकट एक होटल में लड़के व लड़की के रिश्ते के लिए देख-दिखावा होने के बाद दोनों परिवारों को रिश्ता पसंद आ गया जिन्होंने बाद में दोनों की मंगनी की रस्म अदा करवा दी तथा कुछ समय में ही लड़के के परिवार वालों ने लड़की के परिवार से बात की कि आज ही दोनों की शादी कर दें तो लड़की वाले राजी हो गए जिसके चलते शादी की तैयारियां आरंभ कर दी गई जबकि लड़की वाले लड़की को दुल्हन वाला शिंगार करवाने हेतु ले गए।
इसी दौरान लड़के के मन में पता नहीं क्या आया कि उसने अचानक भागकर बस में सवार होकर मौके से भागने की कोशिश की परन्तु समय पर ही लड़की के परिवार को पता चलने पर हलचल मच गई और उन्होंने गुस्से में आकर लड़के को बस में काबू करके खूब पिटाई की जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई।