Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2018 11:18 PM
अपने प्यार को असफल होता देख एक नौजवान ने प्रेमिका की डोली उठती देख अपनी अर्थी उठाने के लिए कोई जहरीली दवाई निगल ली, परंतु प्रेमी के परिवार के सदस्यों द्वारा उसे समय पर अस्पताल पहुंच दिए जाने के चलते फिलहाल इस नौजवान की जान बच गई पर हालत चिंताजनक है।
गुरदासपुर(विनोद): अपने प्यार को असफल होता देख एक नौजवान ने प्रेमिका की डोली उठती देख अपनी अर्थी उठाने के लिए कोई जहरीली दवाई निगल ली, परंतु प्रेमी के परिवार के सदस्यों द्वारा उसे समय पर अस्पताल पहुंच दिए जाने के चलते फिलहाल इस नौजवान की जान बच गई पर हालत चिंताजनक है।
उक्त नौजवान ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। सिविल अस्पताल गुरदासपुर में उपचाराधीन पीड़ित लड़के के पिता ने बताया कि उनके बेटे का पिछले 3 साल से नजदीकी गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था। इसके चलते दोनों शादी करना चाहते थे। हमने इस विवाह की सहमति थी जबकि लड़की का परिवार विवाह के लिए राजी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद जाकर लड़की परिवार से दोनों का विवाह करने प्रस्ताव रखा था, लेकिन वह किसी भी तरह में मानने को तैयार नहीं थे।
उनका लड़का अभी कुछ काम नहीं करता था। इस आधार बनाकर लड़की वालों ने शादी करने से इन्कार कर दिया था, जबकि हम उसे विदेश भेजने के इच्छुक हैं। वह खुद भी एक साल पहले ही विदेश से लौटे हैं और अब बेटे को विदेश भेजने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हमारे लड़के की प्रेमिका ने गत दिवस उसे फोन करके बताया कि उसके परिवार ने उसकी शादी तय कर दी है, अगर वह कुछ कर सकता है तो आज ही कर ले। इसके बाद अमरीक ने एक सुसाइड नोट लिखते हुए कोई जहरीली वस्तु निगल ली।
अस्पताल मे दाखिल उक्त लड़के ने बताया कि 3 साल से उसका उक्त लड़की से प्रेम प्रसंग चलरहा है और उसके बिना वह उसका जीवन किसी काम का नहीं है। यही कारण है कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला कर लिया। उसने बताया कि लड़की की सोमवार को शादी होने जा रही है। इसके चलते उसने आज कोई जहरीली वस्तु निगल ली थी। इस मामले के संबंध में एस.एच.ओ. पुरानाशाला अशोक कुमार ने बताया कि लड़की की अभी तक शादी नहीं हुई है।