Edited By Mohit,Updated: 21 Jun, 2019 02:51 PM
कपूरथला के कस्बा नडाला में स्थित बी.डी.पी.ओ. दफ्तर में शरेआम शराब पीने वाले 2 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है।
कपूरथला (ओबराय): कपूरथला के कस्बा नडाला में स्थित बी.डी.पी.ओ. दफ्तर में शरेआम शराब पीने वाले 2 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा बी.डी.पी.ओ. अधिकारी की भी बदली कर दी गई है। बता दें कि 14 जून को नडाला में स्थित बी.डी.पी.ओ. दफ्तर में शाम के समय शरेआम शराब पी रहे कर्मचारियों की वीडियो सामने आई थी। वीडियों बनती हुई देख उक्त कर्मचारी अपना सारा सामान और मोबाइल वहीं छोड़ कर भाग गए थे।
सरकारी दफ्तर में शराब की वीडियो वायरल होने के बाद विभाग के सीनियर अधिकारियों ने मामले की जांच करते हुए संबंधित कर्मचारियों को नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने की बात कही थी।