Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Sep, 2017 11:38 PM
विजीलैंस विभाग की टीम ने बी.डी.ओ. को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ....
नवांशहर(त्रिपाठी, मनोरंजन): विजीलैंस विभाग की टीम ने बी.डी.ओ. को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजीलैंस विभाग के डी.एस.पी. सतपाल ने बताया कि बंगा के बी.डी.ओ. दफ्तर में कार्य करने वाले पंचायत सचिव ने विजीलैंस विभाग के पास शिकायत दी थी कि बंगा का बी.डी.ओ. रमेश कुमार उसके यू.जी.सी. पर हस्ताक्षर नहीं कर रहा तथा इस कार्य के लिए रिश्वत मांग रहा है।
उक्त बी.डी.ओ. के साथ यू.जी.सी. साइन करने का सौदा 40 हजार रुपए में तय हुआ था। शिकायत के आधार पर विजीलैंस विभाग की टीम ने डी.एस.पी. सतपाल के नेतृत्व में सरकारी गवाह भूमि मंडल अधिकारी कृष्ण कुमार, एस.डी.ओ. वाटर सप्लाई गौरव शर्मा तथा शैडो गवाह राज कुमार की उपस्थिति में उक्त बी.डी.ओ. को बंगा में 40 हजार रुपए (2-2 हजार रुपए के 20 नोट) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नवांशहर में डेंगू के 2 और मरीज मिले
जिला शहीद भगत सिंह नगर में डेंगू के 2 और मरीज मिलने का समाचार है। एक मरीज कुलाम रोड नवांशहर, जबकि दूसरा शहर के साथ सटे गांव बरनाला कलां से है। डेंगू के मरीज मिलने के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में ऐसे मरीजों की जांच के लिए एक अलग से आइसोलेशन वार्ड बना दिया था व नोडल अफसर डा. गुरपाल कटारिया को लगाया गया है। अभी तक जिले में डेंगू के करीब 35 केस पॉजीटिव पाए चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांव बरनाला व कुलाम रोड पर डेंगू संबंधी लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है व फीवर सर्वे तथा अन्य सावधानियां बरतनी शुरू कर दी हंै।